Share this
मधुबनी जिला के जयनगर के धमियाँपट्टी में हर साल की भांति इस साल भी दुर्गापूजा बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर श्री श्री 108 श्री दुर्गा पूजा समिति धमियाँपट्टी,जयनगर के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया नरेश कुमार ठाकुर,सचिव मिथिलेश मिश्रा,कोषाध्यक्ष सुन्दर मिश्रा,उप कोषाध्यक विनय ठाकुर,पुजारी उदयकांत झा ने संयुक्त रूप से बताया कि यहाँ 40 वर्षो से दुर्गा पूजा बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।
इस मंदिर की विशेषता यह है कि जो भी लोग सच्चे मन माँ दुर्गा से मांगते है।उनकी मनोकामना माँ दुर्गा पूरा करती है।यहाँ पर पूजा करने के लिए बिभिन्न जगहों जैसे धमियाँपट्टी,रजौली,देवधा,बैरा,परसा,गाढ़ा,सिमराही,उसराही,जयनगर,पड़ोसी देश नेपाल से लोग आते है।