
Share this
पटना सिटी
बिहार कलाश्री पुरस्कार परिषद,पटना की ओर से पटना सिटी में नारायणी कन्या उच्च विद्यालय के परिसर में भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी स्वर्गीय यमुना चौधरी की 96 वीं जयंती पर पाटलिपुत्र सम्मान,रंगारंग सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई लोगों को सम्मानित भी किया गया जो विशिष्ट योगदान समाज में रखते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागतगान से बाद में स्वस्तिका एवं संस्कृत के झूमर गायन से हुआ। वैष्णवी कुमारी रूपा कुमारी ने झूमर गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया। साथ ही स्कूल के आयुषी,सलोनी, खुशी कुमारी, मानसी कुमारी ने स्वागत गान एवं रवि रंजन ने लोकगीत गाया।

संस्कृति एवं स्वस्तिका के शास्त्रीय नृत्य और लक्ष्मी और प्रियंका श्रीवास्तव के नृत्य पर लोगों ने काफी मनोरंजन किया। यह अवसर था गव्य विशेषज्ञ स्व यमुना चौधरी के 96वां जन्मदिन पर।

संगत पर कलाकार थे तबला में आदित्य रंजन, प्रेम पंडित जी, उद्बोधक रवि रंजन जी,नाल पर मनोज कुमार और हारमोनियम पर खुद संगीत निर्देशक उस्ताद पंडित विनोद पंडित थे।
तत्पश्चात स्व यमुना चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,प्राचार्य डॉक्टर नसीरुद्दीन जी,मोईन अख्तर, विनोद पंडित, उनके मझले पुत्र विश्वमोहन चौधरी संत और सभी कलाकारों पुष्प अर्पित किए।

अतिथियों की ओर से अभिनयऔर समाजसेवी मोइन अख्तर को सर्वश्रेष्ठ सम्मान पाटलिपुत्र सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस श्रद्धांजलि व संगीत समारोह का समापन रवि रंजन जी ने किया।