पटना, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार की शानदार जीत पर राम लखन सिंह यादव (RLSY) कॉलेज, अनीसाबाद, पटना के प्रांगण में हर्षोल्लास का माहौल रहा। कॉलेज परिवार की ओर से नवनिर्वाचित विधान पार्षद (MLC) डॉ. संजीव कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने इस जीत पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. संजीव कुमार के शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में चुने जाने से शिक्षा जगत को एक नया बल मिलेगा।
उन्होंने और पूरे कॉलेज परिवार ने उम्मीद जताई है कि डॉ. संजीव कुमार विधान परिषद में पूरी मुखरता के साथ कॉलेज, शिक्षकों और विशेष रूप से वित्तरहित कॉलेज कर्मियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और उनके समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।
इसके साथ ही, कॉलेज परिवार ने यह भी अपेक्षा जताई है कि उनके नेतृत्व में कॉलेज के आधारभूत संरचनात्मक विकास को गति मिलेगी।
बधाई देने वालों में प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद के अलावा प्रो अशोक यादव, प्रो. प्रसिद्ध कुमार, प्रो. सतेंद्र कुमार, प्रो सुरेंद्र यादव, प्रो. मो. उसमानी, प्रो विजय कुमार और प्रो. रामजीवन यादव सहित कॉलेज के अन्य प्राध्यापक एवं कर्मी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
प्रो. सुरेंद्र प्रसाद
प्राचार्य
राम लखन सिंह यादव कॉलेज, पटना (अनीसाबाद)
