उत्तर प्रदेश:- मातृभूमि सेवा संघ द्वारा शहीद भगत सिंह चौक गोविन्दपुरी मोदीनगर निकट शिवशक्ति दुर्गा मंदिर पर भारत माता की प्रतिमा को स्थापित किया गया।
उत्तरप्रदेश मे गोरखपुर, वाराणसी तथा आगरा मे ही आज से पूर्व भारत माता की प्रतिमा स्थापित थी आज उसी श्रखला मे मोदीनगर मे भारत माता की प्रतिमा स्थापित की गई।
प्रात: सर्वप्रथम पुरोहित द्वारा मन्त्रोंउच्चारण के साथ भारत माता की प्रतिमा स्थापित करने से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई।कई सौ देशभक्तो के साथ शोभायात्रा मे सर्वप्रथम भारत माता के साथ सद्भाव के प्रतीक हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई चारो धर्मो के नौजवान साथ थे, दूसरी झांकी मे भारत माता के साथ सैनिक थे।
देशभक्ति के गीत व तिरंगे का सम्मान करते हुए भव्य यात्रा भगत सिंह चौक से प्रारम्भ होकर, डबल स्टोरी मेंन मार्किट गोविंदपुरी होते हुए भगत सिंह चौक पर ही आकर समाप्त हुई तथा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना उपरांत प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करते हुए प्रतिमा की स्थापना की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मातृभूमि सेवा संघ के समस्त पदाधिकारीयो के साथ सुरेश मिश्रा, मुकेश सिंघल, विक्रांत शर्मा, सुबोध कंसल, अजय अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, आशीष रघुवंशी, निशांत गौर आदि शामिल रहे।
