फतुहा प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र नगीना टोला गांव निवासी एक पत्रकार सुधीर कुमार सिंह की पुत्री सुप्रिया कुमारी जिसने सी बी एस ई बोर्ड परीक्षा में 96.6 % नम्बर लाकर फतुहा टॉपर बनी ।
इसने अपनी प्रारंभिक शिक्षा फतुहा नवीन भारती मध्य विद्यालय से शुरू की उसके बाद उसने उच्च शिक्षा फतुहा विशश्वी स्कूल एव साइंस एंड टेक्नोलॉजी ,सेफली इंटर नेशनल स्कूल से पूरी कर सी बी एस ई बोर्ड की परीक्षा दी जहां से उच्चतम अंक प्राप्त की ।
सुप्रिया की मां प्रतिमा कुमारी एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका है वो तीन बहन एवं एक भाई है तथा बहन में सबसे छोटी है दो बहन स्नातक कर चुकी है तथा भाई आई एस सी का स्टूडेंट है । वो इस रिजल्ट का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजन को देती है ।शंखनाद टाइम्स परिवार बच्ची को बधाई देते हुए उनके माता पिता को भी बधाई देती है एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
