पटना/प्रसिद्ध यादव।
अगर इंसान में जजब्बा हो,संघर्ष हो तो मंजिल इंसान जरूर पा सकता है।माना कि गरीबी, मुफलिसी में पढ़ाई करना कठिन होता है, लेकिन चाहत की लालसा तीव्र होती है और यही कारण है कि आज निम्न,मध्य,किसान,मजदूर के बेटा बेटी,पत्नी प्रतिष्ठित आयोग में सफल हो रहे हैं।सुदूर गांव के लोग परचम लहरा रहे हैं।
अगर कुछ करने की ठान ले तो वह किसी भी मंजिल को पा सकता है. इसे पटना जिले के बिहटा के गुलामली चक के रहने वाले मोहन कुमार ने चरितार्थ कर दिखाया है. बुधवार को 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें कुल 685 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है. बिहटा के मोहन कुमार ने भी अपनी मेहनत से बीपीएससी में सफलता पाई है. इन्हें 397वां स्थान प्राप्त हुआ है. मोहन बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं.
मोहन कुमार एवम उन तमाम गरीब सफल लोगों को हार्दिक बधाई!👌
