अविनाश कुमार की रिपोर्ट- फतुहा। पटना-बख्तियारपुर फोर लेन से उतर कर फतुहा आरओबी के नीचे जाने वाले रास्ते में एक बाइक और पिक अप वैन की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना के बाद 112 की टीम ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक को पीएमसीएच रेफर कर दिया। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। फतुहा अस्पताल के एम्बुलेंस ने युवक को पीएमसीएच पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।
b
युवक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है जो फतुहा थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी अर्जुन राम का बेटा था। फतुहा पुलिस ने पिकअप वैन और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है।
शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है।
शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है। प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं।
अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे।
शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के लिए समर्पित है।
Contact Us 9470065061