जीविका कार्यकर्ताओं के मांग एवं कार्यकर्ता विरोधी विभागीय फरमान काला कानून वापस लेने तथा राज्यव्यापी शांतिपूर्ण हड़ताल करने पर झुठा प्राथमिकी दर्ज करने के खिलाफ 7 अक्टूबर को अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर के समक्ष प्रदर्शन का आह्वान

Share this

जीविका कार्यकर्ताओं के आंदोलन के समर्थन में भाकपा-माले के सैकड़ों कार्यकर्ता उतरेगी सड़कों पर : भूषण सिंह

जीविका कार्यकर्ताओं के राज्यव्यापी शांतिपूर्ण हड़ताल के समर्थन में हड़ताल करने पर जयनगर जीविका कार्यकर्ताओं पर जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबन्धक रणजीत कुमार के द्वारा 16 जीविका कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों के उपर जयनगर थाना में झुठा प्राथमिकी कांड संख्या-279/2024 दर्ज करने के खिलाफ 7 अक्टूबर को अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर के समक्ष प्रदर्शन करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर वीरेंद्र कुमार को लिखित आवेदन दिया गया है।


अनुमंडल पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में संघ के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के आह्वान पर अपनी दस सूत्री मांगों और 2 सितम्बर 2024 को जारी कार्यालय आदेश काला कानून को वापस लेने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन राजव्यापी हड़ताल के समर्थन में जयनगर जिवीका कार्यकर्ताओं के द्वारा शांतिपूर्ण हड़ताल करने पर जीविका जयनगर के प्रखंड परियोजना प्रबन्धक(बीपीएम) रणजीत कुमार के द्वारा दिनांक-25/09/2024 को जयनगर थाना में सोलह कार्यकर्ताओं के उपर झूठा प्राथमिकी संख्या-279/2024 दर्ज कर दिया गया है। भाकपा-माले प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने आंदोलन को समर्थन करते हुए स्थानीय जिवीका कैडर संघ के दर्जनों कार्यकर्ताओं के उपर झूठा प्राथमिकी दर्ज करने व जिवीका के प्रखंड परियोजना प्रबन्धक रणजीत कुमार के दमनकारी नीतियों की तीब्र निंदा करते हुए और झूठा प्राथमिकी वापस लेने तथा तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाने एवं अपने हड़ताल की मागों को लेकर दिनांक 7 अक्तूबर 2024 समय 12 बजे दिन में (अनुमंडल पदाधिकारी,जयनगर के समक्ष) अनुमंडल कार्यालय जयनगर के समक्ष सैकड़ो (करीब 1000) जीविका कार्यकर्ताओं के द्वारा ध्वनी विस्तार यंत्र के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया और प्रदर्शन राम जानकी बाबा पोखर पार्क जयनगर से करीब 11बजे दिने से निकलेगी, जो जयनगर बस्ती पंचायत के राजपूताना टोला होते हुए ब्राह्मण टोला,सुभाष चौक,शहीद चौक,मेंन रोड,महावीर चौक और भेलवा चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन में तब्दील किया जाएगा।

  • Sudhansu Kumar

    सुधांशू कुमार ( बिहार ब्यूरो ) शंखनाद टाइम्स। खबरों से समझौता नहीं।बिहार में हो रहे जातिवाद राजनीतिक से मैं खफा हूँ। समाज मे फैली हुई जाति वादी रूपी ज़हर को जड़ से दूर करने की मानसिकता के साथ,अपने लक्ष्य को अटल मानकर मैं पत्रकारिता में शामिल हुआ हूँ। जय बिहार,भारत माता की जय,जय सियाराम🙏। " सही लोग " " सही सोच " " समाज की आवाज़ " ✍️ खबरों से समझौता नही ✍️ 🇮🇳🚩

    Related Posts

    नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप भगवती मां कुष्मांडा की हुई पूजा, माहौल बना भक्तिमय।

    मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों दुर्गापूजा के अवसर पर जगह-जगह पूजा पंडालों में हो रहे मंत्रोच्चारण से संपूर्ण प्रखंड का वातावरण देवीमय हो गया है। प्रखंड…

    माकपा की हुई बैठक, लिए गए कई निर्णय।

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) देवधा ब्रांच की बैठक पर्यवेक्षक अंचल सचिव कॉमरेड कुमार राणा प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में तथा कॉमरेड मोहम्मद शकील की अध्यक्षता संपन हुआ। बैठक में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *