Share this
मधुबनी मे रहिका थाना क्षेत्र के मधुबनी रहिका मुख्य सड़क के नजदीक हेरिटेज हॉस्पीटल के पास स्थित सुनील लाल कर्ण के मोमबती फैक्ट्री एवं वही खड़ी जेसीबी गाड़ी मे भीषण आग लगने से लाखो की क्षति हुई है।
वही फैक्ट्री मे आग लग जाने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन गाड़ी के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान रहिका थाना पुलिस के साथ रहिका सीओ की मौजूदगी रही। वही मोमबती फैक्ट्री के मालिक सुनील लाल कर्ण के भाई लक्ष्मी लाल कर्ण ने बताया की खाना बनाने के दौरान फैक्ट्री मे आग लग गई।
उन्होंने बताया की जिस समय फैक्ट्री मे आग लगी उस समय फैक्ट्री मे मोमबती का निर्माण हो रहा था और दो व्यक्ति फैक्ट्री के अंदर थे। फैक्ट्री मे आग लगी देख दोनों व्यक्ति जान बचाकर निकल भागने मे सफल रहे। प्रशासन पर आरोप लगाते हुये उन्होंने कहा की सूचना के एक घंटे के बाद अग्निशमन गाड़ी के साथ पुलिस पहुंची तब तक सभी सामान जलकर राख हो गया था। उन्होंने बताया की आग लगने से तकरीबन 15 से 20लाख की संपति जलकर राख हो गई है।