Share this
दशहरा के अवसर पर नेपाल के जनकपुरधाम के राज देवी मंदिर,बौद्धी माई मंदिर,अमरखाना मंदिर,पिड़रिया माई सहित अन्य शक्ति पीठों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
राजदेवी मंदिर में पूजा के लिए मध्य रात्रि से ही जनकपुरधाम और आसपास से बड़ी संख्या में लोग कतार लग जाते हैं। इस बार राज देवी मंदिर में गुरुवार को रात आठ बजे से ही वलि प्रदान किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने दी है।
राजदेवी मंदिर में सुरक्षा के लिए महावीर युवा कमिटी ने एक सौ महिला सहित स्वयं सेवक नियुक्त किया है। इसी तरह जिला प्रशासन धनुषा ने भी बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं। बौद्धी माई तथा अमरखाना की सुरक्षा राम युवा कमिटी के जिम्मा हैं। राम युवा कमिटी के अध्यक्ष सरोज कुमार साह ने कहा है मंदिर की सुरक्षा के लिए दर्जनों स्वयं सेवक दिन-रात मुस्तैद है। इस अवसर पर सभी मंदिरों को दुल्हिन की तरह सजाया गया है। रामानंद चौक तथा भ्रमरपुरा चौक पर भी दुर्गा प्रतिमा स्थापित किया गया है।